May 14, 2024

The Voice of Bareilly

ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने किया पं मदन मोहन मालवीय की जयंती का आयोजन

BareillyLive : शाइनिंग स्टार्स स्कूल निकट हॉटमैन पर ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत इकाई बरेली के द्वारा महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जी की जयंती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा एवं राष्ट्रीय प्रभारी सर्वेश पाठक ने पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अर्चक प्रकोष्ठ संजीव शर्मा, प्रदेश महामंत्री अर्चक प्रकोष्ठ आचार्य नंद किशोर शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा, पंडित हरिओम गौतम, मंडल अध्यक्ष अखिल भारतबरषीय ब्राह्मण महासभा पंडित ब्रह्मानंद शर्मा, पंडित ब्रजकिशोर शर्मा, जिला महामंत्री अखिल भारतबरषीय ब्राह्मण महासभा पंडित महेश चन्द्र शर्मा एडवोकेट, अध्यक्ष अखण्ड भारत गौरव ट्रस्ट अनिल मुनि ने शंखनाद किया।

कार्यक्रम में शतीश चन्द्र उपाध्याय, नरेश मिश्रा, अरविन्द कुमार मिश्रा, अनुज मिश्रा, एडवोकेट रामबाबू शर्मा, विनोद भूषण उपाध्याय, शुभम तिवारी, संजय कुमार शर्मा, डीडी पांडे एडवोकेट, अनिल शंखधार, अरविंद कुमार मिश्रा, पुनीत गौतम एडवोकेट, राकेश कुमार शर्मा, मोनू पाण्डेय, विपिन कुमार शर्मा एडवोकेट, देवेंद्र कुमार मिश्रा, हिमाशु शर्मा, प्रखर पाठक, गौरव पांडे, पंडित देवेश द्विवेदी, विष्णु सी जी, पंकज मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा, कमल मिश्रा मौजूद रहे

इस कार्यक्रम के आयोजक पंडित विजय कुमार मिश्रा थे। शहर के तमाम विपृजन उपस्थित रहे, महामना मालवीय जी के जीवन पर विचार गोष्ठी भी की गयी। तदुपरांत पंडित सोहन लाल शर्मा ने सभी ब्राह्मण सभाओं को एकत्र करने का और साथ आने का आवाहन किया। साथ साथ बरेली के पंडित सुमित कुमार शर्मा एडवोकेट को युवा जिला अध्यक्ष बरेली का पद दिया गया।