May 3, 2024

The Voice of Bareilly

भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय ने कराया नामांकन, बोले डिप्टी CM-यह चुनाव भ्रष्ठ गठबंधन व भाजपा के बीच

#बदायूँ, @BareillyLive, उत्तर प्रदेश, लोकसभा चुनाव २०२४, #भाजपा, बदायूं क्लब ग्राउण्ड, भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, #Badaun, Uttar Pradesh, Lok Sabha Elections 2024, #BJP, Badaun Club Ground, BJP candidate Durvijay Singh Shakya,

बदायूँ @BareillyLive. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज कहा कि यह लोकसभा चुनाव भ्रष्ठ गठबंधन व भाजपा के बीच है। वह यहां बदायूं क्लब ग्राउण्ड में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य की नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। इस सभा के बाद दुर्विजय सिंह शाक्य अपने हजारों समर्थकों के साथ नामांकन कराने गये।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भ्रष्ट गठबंधन पूरे देश को बेचने और सांप्रदायिक दंगों में झोंकने की तैयारी में है। इसके उलट भाजपा हर तबके के लोगों को राहत पहुंचाने जैसी योजनाओं के क्रियांवयन और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का संकल्प लिये बैठी है।

डिप्टी सीएम ने मोदी सरकार के 10 सालों की तुलनना यूपीए सरकार के दस सालों से करते हुए सिद्ध किया कि भाजपा ही विजय के योग्य है। उन्होंने कांग्रेस सरकार में हुए कोयला घोटाला और टूजी घोटाला का उदाहरण दिया। कहा कि इसके अलावा सबसे बड़ी चुनौती कामनवेल्थ गेम में घोटाला हुआ और कांग्रेस के मंत्री आज इन्हीं घोटालों के कारण जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के अंदर आतंकवादी हमले करते थे तो कांग्रेसी बस इतना कहते थे कि यह पाकिस्तान को आखिरी चेतावनी है। भाजपा सरकार में पुलवामा में अटैक हुआ तो हमारी सेना ने आतंकवादियों के कैम्प को पाकिस्तान में घुसकर तबाह किया था।

ये भी पढ़ें—परिवहन मंत्री ने लांच की बदायूं से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय की बेवसाइट, ये है लिंक

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि आज मोदी-योगी राज में बहन बेटियां और व्यापारी सभी सुरक्षित हैं। अगर इसी तरह का भयमुक्त समाज चाहिए तो दुर्विजय शाक्य को वोट दें। प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य ने कहा कि बदायूं वालों का दिल बहुत बड़ा है। जो भी संसद तक जाने के लिए उनसे वोट मांगने आया, यहां के लोगों ने उसे संसद भेजा है। इस बार अपने जिले के बेटे को संसद पहुंचाओ। मुझे ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी, मैं आपका अपना हूं और आपके बीच ही रहूंगा, सेवा करूंगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बदायूं लोकसभा के मतदाता इस बार स्थानीय प्रत्याशी को जीतने का मन बना चुके हैं इसलिए बाहरी प्रत्याशी को अब बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है। इसके अतिरिक्त गुन्नौर सीट से दो बार विधायक रहीं पुष्पा यादव, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य आदि ने भी नामांकन सभा को संबोधित किया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, बरेली के मेयर उमेश गौतम, राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, एमएलसी बजेश पाठक, एमएलसी महाराज सिंह, विधायक राघवेंद्र शर्मा, बरेली कैंट से विधायक संजीव अग्रवाल, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष आँवला आदेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष कासगंज केपी सिंह सोलंकी, बरेली महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारती, जेके सक्सेना, दीपमाला गोयल, उद्यमी पंकज गंगवार, सनातन यात्रा के संस्थापक विशाल गुप्ता, हरिओम पाराशरी, स्वामी आनन्द पारितोष, अमित पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, दुर्गेश वार्ष्णेय, प्रदीप चौधरी और एडवोकेट संदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

चर्चा का विषय रही मंच पर मधु चन्द्रा और सुषमा मौर्य की मौजूदगी

बदायूं। पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मधु चन्द्रा और सपा से बिसौली के विधायक की पत्नी पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्य ने विगत दिनों लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार भाजपा का मंच साझा किया, इसकी भी नामांकन सभा में खूब चर्चा रही।

विष्णुदेव चांडक की रिपोर्ट