The Voice of Bareilly since 2010

बरेली आरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों के अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर

बरेली आरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों के अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर

bareillylive@बरेली। आरटीओ कार्यालय के बाहर सोमवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एआरटीओ सरोज सिंह के नेतृत्व में जेसीबी से दलालों के अवैध रूप से बनाए गए चैंबर और अन्य कब्जे ध्वस्त कर दिए गए। कार्रवाई के दौरान आरटीओ परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी ने एक-एक कर अवैध चैंबरों को ढहा दिया। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिसकर्मी पूरे अभियान के दौरान तैनात रहे।

आरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि कार्यालय के बाहर अवैध कब्जों और दलालों की गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर अभियान चलाकर अवैध निर्माण और कब्जे हटाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आरटीओ परिसर को दलाल मुक्त बनाने और आम लोगों को बिना किसी बिचौलिए के परिवहन विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान आरटीओ प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!