वार्ड 25 मढ़ीनाथ में रोड-शो कर BJP प्रत्याशी ने की अपील, जलपान से पहले मतदान

वार्ड 52 मढ़ीनाथ, BJP प्रत्याशी के लिए रोड-शो, कैण्ट विधायक, जलपान से पहले मतदान,

बरेली @BareillyLive. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को वार्ड 25 से भाजपा प्रत्याशी चित्रा मिश्रा ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में रोड शो करके जनसम्पर्क किया और वोट मांगे। रोड शो में चित्रा मिश्रा के साथ चंद्रमौलि मिश्रा, राजू मिश्रा, पवन मिश्रा समेत अनेक भाजपा नेता चल रहे थे। पीछे-पीछे उनके समर्थक बड़ी संख्या में साथ थे।

ये रोड शो सिटी पुलिया से होकर शांतिनिकेतन गली से होता हुआ नीलकंठ मंदिर, अशोकनगर, सुदामा नगरी, विक्रम कोचिंग वाली गली, पुलिस चौकी के पीछे वाली गली, गणेश नगर, रामू श्यामू वाली गली से होते हुए सिगरेट गोदाम तक पहुंचा। वहां से नेकपुर रोड से होते हुए मढ़ीनाथ रोड से फिर शांति निकेतन वाली गली में जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर चित्रा मिश्रा ने भारी अंतर से विजय बनाने की अपील मतदाताओं से की। कहा कि 11 मई को सबसे पहला काम मतदान करें उसके बाद ही जलपान करें।

वार्ड 52 मढ़ीनाथ, BJP प्रत्याशी के लिए रोड-शो, कैण्ट विधायक, जलपान से पहले मतदान,

रोड शो में डॉ. मनोज मिश्रा, केशव मौर्य, अनुराग सक्सेना, विजय कोली, संजीव शर्मा, डब्बल भटनागर, राजेश अरोरा, रवि कोली, अरनव मिश्रा, ममता मिश्रा, शशि मिश्रा, रेनू पांडे, गीता शंखधार, नवीन शंखधार, शैलेश, सचिन, विशु मिश्रा, दक्ष, विशेश्वर मौर्य, बबली मिश्रा, एडवोकेट विपिन, डॉ योगेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मनीषा, राजा ठाकुर, अंशु चतुर्वेदी, शर्दुल शंखधार, किरण कश्यप, उषा, पुष्पा, रिया कश्यप, शिवानी, संतोष कश्यप, हरवंश, रामबाबू वमा,र् ओमकार, अभिषेक पांडे, श्वेता पांडे, सुनीत मिश्रा, राजकुमारी कश्यप, अमर मौर्या, अमित मौर्या आदि शामिल रहें

error: Content is protected !!