May 15, 2024

The Voice of Bareilly

सभी त्योहारों को शान्तिपूर्वक मनाना उत्तर प्रदेश की पहचान: CM योगी

#बदायूँ, @BareillyLive, उत्तर प्रदेश , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , Celebrating all festivals peacefully, identity of Uttar Pradesh, CM Yogi,उत्तर प्रदेश की पहचान,CM योगी,

200 साल राज करने वाले ब्रिटेन को भारत ने विकास में पीछे छोड़ा

बदायूँ @BareillyLive. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। अब उत्तर प्रदेश की पहचान दीपोत्सव व रंगोत्सव से होती है। प्रदेश 06 वर्षां में दंगामुक्त हुआ है। अब उत्तर प्रदेश में तरक्की, खुशहाली, समपन्नता, विकास की बात होती है। उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। वह यहां इस्लामिया इण्टर कॉलेज में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बदायूँ विकास का हिस्सा बनकर आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2017 से पूर्व बेटियां डर से स्कूल नहीं जाती थीं, अब निडर होकर विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। पहले गौकशी होती थी, अब गौशालाओं में गौवंशों की सेवा की जाती है। सभी त्योहारों को शान्तिपूर्वक भाईचारे के साथ मनाना उत्तर प्रदेश की पहचान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने विकास की रफ्तार पकड़ ली है। देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत पर 200 साल राज करने वाले ब्रिटेन को विकास में भारत पीछे छोड़ दिया है। भारत जी-20 देशों के समूह की अध्यता कर रहा है।

दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। विकास के क्षेत्र में हाईवे, रेलवे, मेडिकल कॉलेज आदि भारत की पहचान बनी है। योजनाओं का लाभ अब जाति, धर्म, वर्ग व वर्ण देखकर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथों में पहले तमंचा होता था, अब युवाओं के हाथों में टेबलेट है। अब उनको टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि इन्वेस्टर समिट से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ गए हैं।

#बदायूँ, @BareillyLive, उत्तर प्रदेश , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , Celebrating all festivals peacefully, identity of Uttar Pradesh, CM Yogi,उत्तर प्रदेश की पहचान,CM योगी,

2017 से पहले कानून व्यवस्था बहुत ही लचर थी कि प्रदेश में दंगा होता था और कफ्यू लगता था, अब उत्तर प्रदेश में सब चंगा है। 06 वर्ष पहले व्यापारियों को अपना व्यापार चलाने के लिए गुण्डा टैक्स देना पड़ता था, वह उद्यम लगाने के से डरते थे, मजबूरन प्रदेश से पलायन करते थे। अब व्यापार की बहार आ गई है। अब व्यापारी सहजता, सरलता व निर्भीक होकर अपना उद्यम व व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता की सेवा करने के लिए सत्ता में आई है।

उन्होंने कहा कि 02 करोड़ युवाओं को लेबलेट देने पर कार्य किया जा रहा है और दीपावली व होली के समय निःशुल्क रसोई गैस वितरण करने पर भी कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन का वितरण किया गया है, जो जनसेवा के साथ-साथ एक उपलब्धि भी है। मुख्यमंत्री ने बदायूँ आगमन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जब यहां के जनप्रतिनिधि लखनऊ आकर उनसे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यां, हर घर नल योजना व अन्य विकासपरक बाते करते हैं, तो उन्हें प्रसन्नता होती है।

सीएम योगी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय पर भारत की ख्याति बड़ी है। आज भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस बदायूँ से गुजरेगा, जो मेरठ से प्रारंभ होकर बदायूँ होते हुए प्रयागराज तक जाएगा। इसके बन जाने से आम जन को सुविधा होगी व बदायूँ का विकास होगा। 03 से 04 घंटे में बदायूँ से प्रयागराज पहुंचा जा सकेगा और दिल्ली की दूरी भी कम समय में तय की जा सकेगी। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन से अपील की कि वह नगर पालिका व नगर परिषद में चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष व सभासद को अपना समर्थन व वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं व उत्तर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आय, जाति, जन्म, निवास व मृत्यु प्रमाण पत्र भी नगर निकाय के माध्यम से जारी हो, इसके लिए डबल इंजन की सरकार को मजबूती प्रदान करते हुए भारी मतों से प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। इससे पहले आगमन पर माननीय मुख्यमंत्री जी को राम दरबार भाजपा बदायूँ की ओर से भी भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने जनपद की सभी 21 नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का मंच पर परिचय भी कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल ने अतिथियों व कार्यकर्ताओं और सम्मानित जनता का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य, विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, विधायक राजीव कुमार सिंह, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव , प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, डीके भारद्वाज जिला चुनाव संयोजक आशीष शाक्य आदि दर्जनों नेता उपस्थित थे।

-बदायूं से विष्णुदेव चांडक की रिपोर्ट