The Voice of Bareilly since 2010

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दो ट्रेनों के संचालन में बदलाव, एक निरस्त तो दूसरी बदले मार्ग से चलेगी

bareillylive@bareillynews:मुरादाबाद। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा क्षेत्र में यार्ड संशोधन और पांचवीं रेल लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए किए जाने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 18309 सम्बलपुर–जम्मूतवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित फेरों में 6 और 8 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 18477 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 12 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग के बजाय कटक, संबलपुर, झारसुगुड़ा और इब होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति रेलवे हेल्पलाइन 139, एनटीईएस (NTES) अथवा रेलवे के अधिकृत माध्यमों से जांच लेने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!