bareillylive@bareillynews:सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक अलग-अलग शिफ्टों में निभाई ड्यूटी, प्रमुख स्थानों पर रहे तैनात
बरेली। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक सिविल डिफेंस बरेली के आदेश तथा उपनियंत्रक राकेश मिश्र के निर्देशों के क्रम में चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के नेतृत्व में सिविल डिफेंस बरेली के वार्डेंस ने आला हज़रत उर्स के दौरान तीनों दिन प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग किया। 6, 7 और 8 तारीख को सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक अलग-अलग शिफ्टों में वार्डेंस ने अपनी ड्यूटी निभाई।
उर्स के दौरान सिविल डिफेंस के वार्डेंस ने इस्लामिया इंटर कॉलेज, आला हज़रत की दरगाह तथा मथुरापुर स्थित मदरसे में प्रमुख रूप से ड्यूटी करते हुए पुलिस एवं प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। भीड़ प्रबंधन, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं में वार्डेंस ने अपनी जिम्मेदारियां पूरी तत्परता के साथ निभाईं।
सिविल लाइंस प्रभाग के प्रभागीय वार्डन दिनेश यादव, बारादरी प्रभाग के प्रभागीय वार्डन संजय पाठक, प्रभागीय वार्डन (आ) शिवलेश चंद्र पांडेय तथा अलखनाथ प्रभाग के उपप्रभागीय वार्डन हरीश भल्ला के संयोजन में तीनों प्रभागों के डिप्टी डिविजनल वार्डेंस, स्टाफ ऑफिसर्स, आईसीओ और सेक्टर वार्डेंस ने अपनी-अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी एवं मनोयोग से निभाई।
उपप्रभागीय वार्डेंस अनिल शर्मा, कलीम हैदर सैफी और कंवलजीत सिंह सहित वरिष्ठ वार्डेंस ने मौके पर पहुंचकर ड्यूटी कर रहे वार्डेंस का उत्साहवर्धन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
वहीं सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया एवं प्रमोद डागर ने विभिन्न ड्यूटी स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्डेंस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूरी सतर्कता और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
सिविल डिफेंस बरेली के वार्डेंस ने उर्स के दौरान प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं एवं जायरीनों की सुविधा तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।






Leave a Reply