वरिष्ठ पत्रकार को मातृशोक, दसवां पहली और तेरहवीं तीन दिसम्बर को

funeral

बरेली @BareillyLive. वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सक्सेना की माता श्रीमती आदर्श कुमारी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 82 साल की थीं और कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्होंने मंगलवार को सुबह करीब सवा छह बजे अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे छह पुत्र- पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। मंगलवार को शाम पांच बजे सिटी श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे अखिलेश सक्सेना ने उन्हें मुखाग्नि दी।

अखिलेश सक्सेना ने बताया कि माताजी का दसवां शुक्रवार यानि एक दिसम्बर को और तीन दिसंबर को त्रियोदशी एवं हवन शुद्धि हवन निर्धारित किया गया है। दसवां एक दिसम्बर को रामस्वरूप बाग में सुबह 9.30 बजे होगा। हवन शुद्धि एवं तेरहवीं संस्कार तीन दिसम्बर को निज निवास पंजाबपुरा बमभोला नाथ गली पर किया जाएगा।

शोकाकुल

अखिलेश सक्सेना, मनोज कातिब – रागिनी, मुकेश सक्सेना-सीमा, रजीव सक्सेना-नेहा (पुत्र- वधू) मीरा-नीरज सक्सेना, दीप्ती-धीरेन्द्र सक्सेना ( पुत्री-दामाद), शशांक,हिमानी, भूमिका, दक्ष, लक्ष, नक्ष (पौत्र-पौत्रियां)।

शान्ति प्रार्थना

बरेली लाइव एंव यात्रा पार्टनर परिवार दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देकर कालचक्र के बन्धन से मुक्ति प्रदान करें।

error: Content is protected !!