बरेली : जिला अस्पताल में बनाई गई कोरोनाओपीडी,अलग से होगी जांच

बरेली जिला अस्पता ,जिला अस्पता,कोरोना वायरस ओपीडी,कोरोना वायरस ओपीडी, Bareilly district hospital,Corona OPD,

बरेली : जिला अस्पताल में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए अब नई व्यवस्था की गई है। अस्पताल में अब कोरोना वायरस की जांच के लिए कोरोना की ओपीडी अलग बनाई गयी है। हृदयरोग विभाग के पास कोरोना वायरस ओपीडी बनाई गई है। यहीं सहायता केंद्र भी बनाया गया है। इसके साथ ही 10 बेड वाले बुजुर्गों के वार्ड को भी कोरोना वायरस वार्ड बना दिया गया है। यहां स्टाफ की तैनाती की गई है।

अब तक जिला अस्पताल की ओपीडी में ही कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को कतार में खड़े होना पड़ता था। इससे सामान्य मरीजों को भी खतरे की आशंका जताई जा रही थी। इसे देखते हुए सीएमएस के निर्देश पर अब कोरोना वायरस के लिए अलग से हेल्प लाइन बनाया गया है। इसके साथ ही कोरोना वायरस ओपीडी भी शुरू हो गई है। सीएमएस डा. टीएस आर्या ने बताया कि 10 बेड वाले बुजुर्गों के वार्ड को आपात स्थिति को देखते हुए कोरोना वायरस वार्ड बनाया गया है। यहां स्टाफ की तैनाती की गई है।

error: Content is protected !!