बरेली : चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 64 नये कोविड पॉजिटिव मिले

बरेली में मिले 6 और कोरोना पॉजिटिव, CoronaVirus updates,

बरेली। बरेली में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को चार और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। साथ ही 64 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इन आंकड़ों के बाद आज तक 46 कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है।

बरेली जिले में अब तक 1339 लोगां में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। शनिवार की शाम तक बरेली में 687 कोरोना एक्टिव केस हैं और 606 लोग इलाज के बाद घर लौट चुके हैं। अब तक 21,626 लोगों का कोविड 19 टेस्ट किया जा चुका है।

error: Content is protected !!