कोरोना Breaking : बढ़ता जा रहा संक्रमण, बरेली जिले में मिले 26 कोरोना पॉजिटिव

कोरोना Breaking, बरेली जिले में मिले 26 कोरोना पॉजिटिव, कोरोना पॉजिटिव केस,

बरेली। बरेली जिले में मंगलवार को 26 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इन सभी का रैण्डम सैम्पल लिया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन सभी के सम्पर्क में आने वालों की जानकारी एकत्र की जा रही है।

मंगलवार को जो लोग पॉजिटिव आये हैं उनमें बरेली क्राइम ब्रान्च से एक, आजमनगर से दो, सुरेश शर्मा नगर से चार, महानगर से एक, बिहारीपुर कहरवान, आजाद नगर कोतवाली, शास्त्री नगर, सिविल लाइन लोटस अपार्टमेण्ट, बदायूं रोड के विकास नगर और सद्भावना कॉलोनी से एक-एक, फरीदपुर से तीन, बहेड़ी से पांच, धौराटाण्डा से दो और बरेली के छोटी बमनपुर मोहल्ले से एक मरीज शामिल है।

error: Content is protected !!