Lockdown बरेली : डीआईजी ने की वानर सेवा, सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील

Lockdown बरेली, डीआईजी ने की वानर सेवा,Lockdown, बरेली, BareillyNews,

बरेली। पुलिस का आज शनिवार को एक और दयालु चेहरा नजर आया, जब बरेली रेंज के डीआईजी राजेश पाण्डेय ने बरेली में रामगंगा पर बन्दरों की सेवा की। उन्होंने इन वानरों के लिए भी कुछ करने की अपील सामाजिक संगठनों से की है। साथ ही इस कार्य में प्रशासनिक सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि बरेली में रामगंगा पर बड़ी संख्या में बन्दर रहते हैं। रामगंगा पर स्नान आदि के लिए आने वाले श्रद्धालु इनकी सेवा करते हैं। ये श्रद्धालु ही इन वानरों के लिए खाने के लिए तमाम वस्तुएं देते हैं। इन दिनों लॉकडाउन के चलते श्रद्धालु रामगंगा नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में ये वानर भूखे रहते हैं।

error: Content is protected !!