कोरोना वायरस अपडेट : बरेली में 8 साल का बच्चा मिला Covid-19 पॉजिटिव

कोरोना वायरस, बरेली, 8 साल का बच्चा मिला Covid-19 पॉजिटिव,Covid-19, coronavirus update ,

Bareillylive. बरेली। बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के बहानपुर गांव का एक 8 वर्ष का बच्चा कोरोना पॉजिटिव आया है। कुछ दिनों पहले ही बच्चे के माता-पिता भी पॉजिटिव आये थे। ये सभी लोग जयपुर से अपने गांव लौटे हैं। बच्चे का पिता बिथरी स्थित एल-1 कोविड अस्पताल में और मां एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि बीते कल सात नये कोरोना मरीज मिले थे। इस तरह अब तक बरेली में कुल 65 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 35 डिस्चार्ज होकर घर गये हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 28 है और दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

error: Content is protected !!