Coronavirus updates : बरेली में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव

Coronavirus updates, BareillyLive. बरेली जिले में कोरोना (covid-19) संक्रमण, बरेली में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव,

BareillyLive. बरेली। बरेली जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ी खबर है। बरेली में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 15 मामले सामने आये हैं। बुधवार शाम को आई रिपोर्ट में सभी 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने इसकी पुष्टि की है। बताते हैं कि इन संक्रमित पाये गये 15 लोगों में से 12 लोग प्रवासी हैं। प्रतीत होता है कि सामुदायिक संक्रमण तेजी के साथ शुरू हो गया है।

अब बरेली में कुल कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 88 हो गयी। इनमें से 38 मरीज सही होकर जा चुके हैं और 2 मरीज की मौत हो चुकी है। फिलहाल एक्टिव केस संख्या 48 तक पहुंच गयी है।

error: Content is protected !!