Corona Virus BREAKING: बरेली में मिले 49 नए कोरोना पॉजिटिव

बरेली में मिले 6 और कोरोना पॉजिटिव, CoronaVirus updates,

बरेली। बरेली जिले में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शासन-प्रशासन के लाख प्रयास और जागरूकता अभियान कोरोना संक्रमण की गति को रोक नहीं पा रहे हैं। आज सोमवार को देर शाम तक 49 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 48 लोगों की रिपोर्ट आईवीआरआई लैब से और एक की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से पॉजिटिव मिली है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ने 379 लोगों के सैंपल भेजे थे, जिनमें 48 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके अलावा प्राइवेट लैब से भी एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस तरह आज कुल 49 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि बरेली में कोरोना से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

error: Content is protected !!