बरेली में मिले 6 और कोरोना पॉजिटिव, बहेड़ी की संक्रमित महिला की लखनऊ में मौत

बरेली में मिले 6 और कोरोना पॉजिटिव, CoronaVirus updates,

बरेली। कोरोना संक्रमण हर दिन बढ़ता जा रहा है। आज शहर में कुल छह मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।सोमवार को आईवीआरआई से आई रिपोर्ट में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें दो पुराने मरीज हैं जिनकी रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। इसके अलावा तीन मरीज निजी लैब की रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले हैं।

इसके अतिरिक्त बहेड़ी की एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गयी। वह लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती थी। निजी लैब से शनिवार को इस बात की पुष्टि हुई थी।

error: Content is protected !!