The Voice of Bareilly since 2010

जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग, एआईएमआईएम ने सौंपा ज्ञापन

bareillylive@bareillynews:जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग, एआईएमआईएम ने सौंपा ज्ञापन

बरेली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।


ज्ञापन में कहा गया कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर की पहचान होने के साथ-साथ गरीब और मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है।

यहां हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यदि विश्वविद्यालय के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाती है तो इससे न केवल शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा, बल्कि छात्रों का भविष्य भी प्रभावित होगा।


जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम एडवोकेट ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति का नहीं, बल्कि शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य का मुद्दा है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तत्काल रोकने और शिक्षा संस्थानों को संरक्षित करने की मांग की।

ज्ञापन के दौरान नसीम रजा, गुड्डू अल्वी , शाहिद मंसूरी , इलियास , अनवर चौधरी , मोहम्मद इलियास, नदीम , मुन्ने , तौसीफ अहमद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!