Bareilly News : आंवला में देर रात ढाबा संचालक को लूटा,पुलिस ने की कांबिंग

आंवला (बरेली)। अपनी रिश्तेदारी ग्राम मनोना से लौट रहे नगर के ढाबा संचालक सतीश मौर्य उर्फ गब्बर से आंवला के समीप बिसौली रोड पर एक कोल्ड स्टोर के सामने कुछ अज्ञात लोगों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। उनके पास सोने की चैन, नगदी ,दो मोबाइल व मोटरसाइकिल लूट ली।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की। पुलिस काफी देर तक लुटेरों की तलाश करती रही। घटना की सूचना पर एसपी आर ए संसार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

error: Content is protected !!