bareillylive@bareillynews:मुरादाबाद, 11 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित कार्ययोजना के क्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। इसी क्रम में मंगलवार को इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय तिरंगा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।






Leave a Reply