bareillylive@bareillynews:उर्स-ए-आला हज़रत के मुबारक मौके पर समाजवादी पार्टी के कैंट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं अनीस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी IVF सेंटर के निदेशक डॉ. अनीस बेग ने दरगाह-ए-आला हज़रत पहुंचकर हाज़िरी दी और अकीदत के फूल पेश किए। इस अवसर पर उन्होंने दरगाह पर चादर और गुलाब के फूल चढ़ाकर मुल्क में अमन, भाईचारा, तरक्की और खुशहाली की दुआ की।
दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद जायरीनों और अकीदतमंदों के बीच डॉ. अनीस बेग ने उर्स-ए-आला हज़रत की सभी को दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खां फाज़िले बरेलवी की शिक्षाएं इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देती हैं। उनका जीवन पूरी दुनिया के लिए अमन और इंसाफ का प्रतीक है।
डॉ. अनीस बेग ने उर्स में शामिल होने के लिए देश-विदेश से आए तमाम जायरीनों का स्वागत करते हुए कहा कि बरेली की धरती हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी सद्भाव की मिसाल रही है। उर्स के दौरान लाखों अकीदतमंद दरगाह-ए-आला हज़रत पहुंचकर अपनी अकीदत पेश करते हैं और समाज में प्रेम, एकता और इंसानियत का संदेश लेकर लौटते हैं।
इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता और अकीदतमंद मौजूद रहे। दरगाह परिसर में गुलाब की पंखुड़ियों से सजी मजार शरीफ के सामने उन्होंने विशेष दुआ में हिस्सा लिया और सभी के लिए सलामती और खुशहाली की दुआ मांगी।






Leave a Reply