बरेली । थाना भुता क्षेत्र के कुआं टांडा निवासी 30 वर्षीय हरेंद्र पुत्र जालिम सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
परिजनों ने बताया हरेंद्र सिंह किसान है हरेंद्र सिंह और उसके भाई धर्मेंद्र से काम को लेकर कहा सुनी हो गई उसके बाद हरेंद्र ने गुस्से में आकर खेत में डालने वाली दवा खाली उसके बाद हरेंद्र की हालत बिगड़ने लगी परिवार वालों ने नबाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया हालत गंभीर होने कारण वहां से डॉक्टर ने बरेली जिला अस्पताल को रेफर कर दिया हरेंद्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
दो भाइयों के क्लेश के चलते युवक ने खाया जहर






Leave a Reply