बरेली : अकीदत और उल्लास से मनी बकरीद, अधिकांशतः घरों में अदा हुई नमाज

बकरीद, ईद उल अजहा की नमाज ,अकीदत और उल्लास से मनी बकरीद, ,eid ul adha celebrated,

बरेली। बकरीद यानी ईद उल अजहा की नमाज शनिवार को अकीदत और उल्लास के साथ अदा की गई। कोविड गाइडलाइन और शासन के आदेश को देखते हुए सीमित लोगों को ही ईदगाह व अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अनुमति दी गयी। कोरोना महामारी के चलते लोगों ने घरों में ही नमाज अदाकर मुल्क व कौम के लिए दुआएं कीं।

इस दौरान मस्जिदों में भीड़ न जुट सके इसलिए बाहर पुलिसि और आरएएफ का सख्त पहरा रहा। एडीजी अवनिश चंद ने बाकरगंज, ईदगाह, कुतुबखाना, डेलापीर मंडी आदि क्षेत्रों में दौरा किया। बकरीद में सतर्कता और सुरक्षा की निगरानी के लिए शहर में भारी फोर्स तैनात रहा। घरों पर नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते इस बार बकरीद पर सामूहिक नमाज पर रोक है। इसके लिए मस्जिदों के बाहर प्रशासन और पुलसि ने सख्त सुरक्षा प्रबन्ध किये थे।

error: Content is protected !!