Bareillylive : गांधी उद्यान परिसर में अशोक महान सेवा संघ द्वारा चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की स्मृति में विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के शासन की सराहना करते हुए अखंड भारत की अवधारणा पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि रहे महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि सम्राट अशोक के शासनकाल में भारत अखंड था। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी शासन व्यवस्था और मार्ग को अपनाकर ही अखंड भारत का सपना साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत विशाल तिरंगे के नीचे हुई, जो प्रमुख वक्ता सुरेंद्र सोनकर ने प्रशंसनीय बताई।
एमएलसी बहोंरन लाल मौर्य ने बताया कि सम्राट अशोक की शासन व्यवस्था में पशु-पक्षियों का विशेष ध्यान रखा जाता था। यह पर्यावरण संरक्षण का प्राचीन उदाहरण है। डॉ. अनीस बेग ने सम्राट अशोक को भारत का महान राजा बताते हुए उनके योगदान की याद दिलाई। पवन सक्सेना ने कहा कि अशोक के जीवन को पढ़ना और उनके बताए मार्ग पर चलना आवश्यक है। वहीं, राजेश अग्रवाल ने उल्लेख किया कि सड़कों के किनारे फलदार व छायादार वृक्ष लगाने की परंपरा सम्राट अशोक के शासन से चली आ रही है।
अगम मौर्य ने संघ के सभी पदाधिकारियों को जयंती मनाने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सम्मान समारोह रहा। श्रीमती ममता मौर्य को वशिष्ठ सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा, सामाजिक कार्यों के लिए बीनू मौर्य, उर्मिला शाक्य, गीता मौर्य, राधिका मौर्य, मंजू मौर्य को स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
संघ को विशेष संरक्षण देने वाले आर.के. मौर्य, मगनपाल मौर्य, डॉ. तपेश मौर्य, डॉ. सुरेंद्र मौर्य, डॉ. अमित कुशवाहा, डॉ. राकेश कुशवाहा, डॉ. भूपचंद मौर्य, डॉ. जितेंद्र शाक्य का आभार व्यक्त किया गया। अन्य उपस्थित अतिथियों में इंजीनियर अनीस अहमद, कदीर अहमद, अशोक यादव, उमेश प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, आशु साहू, वीर कनौजिया, अनूप सागर, ओमपाल प्रजापति शामिल रहे।
अशोक महान सेवा संघ के पदाधिकारी कुंवर भूपेंद्र मौर्य, चंद्रपाल मौर्य, बृज बल्लभ मौर्य, महेंद्र पाल मौर्य, मनोज मौर्य, दयाशंकर मौर्य, पोथीराम मौर्य, आर.के. कुशवाहा, हरिओम मौर्य, हितेश सैनी, ब्रह्मानंद मौर्य, सुमित मौर्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुनीता मौर्य, पिंकी वाला मौर्य, शालू सैनी, मंजू मौर्य, रागिनी मौर्य ने भी शिरकत की, मीडिया प्रभारी पवन कालरा भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन अशोक महान सेवा संघ के महानगर अध्यक्ष गोविंद सैनी ने किया। अंत में उन्होंने सभी महानुभावों और मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सम्राट अशोक के आदर्शों को जीवंत करने का सराहनीय प्रयास साबित हुआ।







Leave a Reply