The Voice of Bareilly since 2010

माँ महाकाली दरबार एवं हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट का सम्मान समारोह

bareillylive:bareillynews:माँ महाकाली दरबार एवं हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट का सम्मान समारोह

बरेली। इज्जतनगर स्थित माँ महाकाली दरबार एवं हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट के गठन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 35 लोगों ने भाग लेकर ट्रस्ट के गठन पर हर्ष व्यक्त किया तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेदी इंटरनेशनल कॉलेज के प्रबंधक सुखबीर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी गुरमीत कौर रहे। उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा समाजसेवा और धार्मिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन समाज में सेवा, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन संतोष उपाध्याय ने किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष रजनीश सक्सेना, महासचिव प्रभु दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष रिंकी भारती, मीडिया प्रभारी अमित सक्सेना सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जिसमें 15 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस सेवा कार्य में मुरादाबाद से आईं प्रीति का विशेष सहयोग रहा, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।


समारोह के समापन पर सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने जलपान और मिठाई ग्रहण कर ट्रस्ट के गठन की खुशी साझा की। अंत में ट्रस्ट अध्यक्ष अरविंद गुरु जी ने मुख्य अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज की सेवा करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!