कोरोना से जंग : केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने सांसद निधि से दिये एक करोड़

बरेली, केंद्रीय श्रममंत्री संतोष गंगवार , रो पड़े केंद्रीय श्रममंत्री संतोष गंगवार, santosh gangwar,

BareillyLive.बरेली। देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के सरकार व्यवस्था में जुटी है। इस महामारी से निपटने में जहां आमजन सरकार से साथ खड़े हैं वहीं सभी सांसद-विधायक अपनी निधियों से व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं। कोरोना को लेकर देश लॉकडाउन है।

बरेली में लोग बड़ी संख्या में सरकार के कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। बरेली में अनेक कम्युनिटी किचेन शुरू हो गये हैं। लोग जरूरतमंदों को गरीबों को खाना खिलाने के लिए भोजन बांटने में लगे हैं। इस कोरोना से जंग में बरेली के सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रूपये दिये हैं।

बता दें कि इससे पहले खानकाह नियाजिया के प्रबंधक ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दस लाख रुपये दान किए थे। बिथरी विधायक पप्पू भरतौल ने 5 लाख, आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने 25 लाख और आंवला विधायक धर्मपाल सिंह ने 10 लाख रुपये इस जंग को लड़ने के लिए दिये हैं।

error: Content is protected !!