Bareillylive : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषंगी संगठन संस्कार भारती के बरेली महानगर ब्रज प्रांत की नई कार्यकारिणी का गठन शानदार समारोह के साथ किया गया। यह आयोजन शांतिअग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ, जहां पूर्व केंद्रीय पदाधिकारी आचार्य देवेंद्र देव, प्रांतीय मंचीय कला संयोजक डॉ. मदन लाल, प्रांतीय मंत्री कुलदीप वर्मा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पप्पू वर्मा तथा बदायूं से पधारे विशिष्ट अतिथि अध्यापक मयंक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के करकमलों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्पण एवं माल्यार्पण से हुई। इसके बाद संगीतकार उमेश चन्द्र गुप्ता ने ध्येय गीत की हृदयस्पर्शी प्रस्तुति देकर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। संचालन महामंत्री अमन पटेल ने कुशलतापूर्वक किया।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में डॉ. मदन लाल ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की। बरेली महानगर की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट को पुनः दायित्व सौंपा गया।
महामंत्री अमन पटेल, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार झा, उपाध्यक्ष नीलिमा रावत, मंचीय कला विद्यासंयोजक डॉ. अवधेश गोस्वामी, लोक कला विद्यासंयोजक डॉ. अनु महाजन, दृश्य कला विद्यासंयोजक प्रिया सक्सेना, साहित्य कला विद्यासंयोजक अशोक उप्रेती, मातृ शक्ति संयोजिका पुष्पा अरुन एवं नीलम वर्मा, संपर्क प्रमुख शुभाशीष जोशी, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र नाथ वर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। साथ ही महानगर के संरक्षक के रूप में हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष एवं प्रदीप रावत को दायित्व सौंपा गया। सभी अतिथिगणों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भी पटका ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया गया।यह गठन संस्कार भारती के कला एवं साहित्य के प्रति समर्पण को मजबूत करेगा। संगठन ब्रज प्रांत में अपनी गतिविधियों को और विस्तार देगा, जिसमें मंचीय कला, लोक कला, दृश्य कला, साहित्य तथा मातृ शक्ति जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर रहेगा।
समारोह में राजकुमार गोस्वामी, श्रीमती रत्ना वर्मा, सूरज मौर्य एडवोकेट, उमेश चन्द्र गुप्ता, उमेश त्रिगुणायत, अभिनव पटेल सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी तथा संस्कार भारती के उद्देश्यों को साकार करने का संकल्प लिया। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक जागरण की नई ऊर्जा का प्रतीक बना।






Leave a Reply