The Voice of Bareilly since 2010

मिशन ग्लोबल एकेडमी में छात्र संसद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

बरेलीलाइव@आर.के. सक्सेना बोले— छात्र संसद नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी का कराती है विकास

देवरनियां। मिशन ग्लोबल एकेडमी, सिंधौरा (रिछा) में सोमवार को छात्र संसद गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। विद्यालय के संरक्षक आर.के. सक्सेना ने हेड बॉय रवि गंगवार एवं हेड गर्ल दीप्ति गंगवार को बैज और पट्टिका पहनाकर पद एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।

विद्यालय प्रबंधक जितिन सक्सेना ने विभिन्न हाउस के कैप्टन एवं वाइस कैप्टनों को बैज पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें ब्लू हाउस के कैप्टन मोहम्मद सुभान व वाइस कैप्टन मदीहा, ग्रीन हाउस के मोहम्मद समीरस्वाति, रेड हाउस के जैनुलउरुषा, तथा येलो हाउस के अंकित गंगवारटिंकी कुमारी शामिल रहे।

इसके अलावा डिसिप्लिन इंचार्ज अयान गोस एवं आरिश खान, कल्चरल इंचार्ज काव्या सिंह एवं असफा खान, तथा स्पोर्ट्स इंचार्ज अरशान एवं मोहत्सिम ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर संरक्षक आर.के. सक्सेना ने कहा कि छात्र संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.के. कश्यप, उपप्रधानाचार्य मोबिन मलिक, निदेशक अमित देओल, हरीश कुमार, एन.आर. मौर्य, सतपाल, मोहम्मद जुनैद, असलम, अमित सिंह, नरेश कुमार, शाजिया, मुस्कान, रुचि मिश्रा, गीता कश्यप, काजल, शिवांगी, कैफी, नेहा, निशा, अनम, विपिन सिंह, पंकज कुमार, आशुतोष वर्मा, लता गंगवार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!