The Voice of Bareilly since 2010

जाइयंट ग्रुप ऑफ़ बरेली रॉयल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण शिविर आयोजित

bareillynews:bareillylive:जाइयंट ग्रुप ऑफ़ बरेली रॉयल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण शिविर आयोजित

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में जाइयंट ग्रुप ऑफ़ बरेली रॉयल के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।


शिविर
में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम जिसमें नेत्र सर्जन डॉक्टर कनु प्रिया अग्रवाल फोकस नेत्रालय बरेली एवं डॉक्टर समीक्षा पाराशर राधिका सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बरेली एवं डॉक्टर विनोद की टीम ने विद्यार्थियों का आंख और दांत का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इस दौरान ऊँचाई, वजन, नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण तथा सामान्य शारीरिक स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

जिन विद्यार्थियों में विशेष स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ पाई गईं, उन्हें आवश्यक परामर्श एवं आगे उपचार कराने की सलाह दी गई।
विद्यालय के प्रबंधक दिनेश मलिक ने जाइयंट ग्रुप ऑफ़ बरेली रॉयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, इसलिए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति सभी को सजग रहना चाहिए।
जाइयंट ग्रुप ऑफ़ बरेली रॉयल के पदाधिकारियों जिसमें अध्यक्ष राघव अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष माणिक अग्रवाल, वत्सलअग्रवाल, लवीना उपाध्यक्ष प्रतुल अग्रवाल आदि ने बताया कि संस्था समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है

तथा भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। अंत में पदाधिकारी ने शिशुओं को मौसम के अनुकूल छाता, कुछ दवा, दांत क्रीम आदि भी वितरित की गई।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, चिकित्सकों तथा जाइयंट ग्रुप के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य संजीव कुमार पांडे एवं बरेली जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सक दल का स्मृति-चिह्न, एवं अंग वस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!