The Voice of Bareilly since 2010

पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती पर बरेली कॉलेज में समारोह, पीजी फोरम पुरस्कार वितरित

पुस्तकालय विज्ञान के जनक

Bareillylive : पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग, बरेली कॉलेज में 12 अगस्त 2026 को प्रसिद्ध पुस्तकालय वैज्ञानिक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. शियाली रामामृत रंगनाथन की 134वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।

विभागाध्यक्ष प्रो शकुंतला सिंह ने समारोह में डॉ. रंगनाथन के योगदान और उनके “पुस्तकालय विज्ञान के पांच सूत्रों” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सिद्धांत आज भी पुस्तकालयों को ज्ञान के मंदिर बनाने में मार्गदर्शक है।

इस अवसर पर विभाग के पीजी फोरम का वार्षिक पुरस्कार वितरण भी आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओ. पी. राय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। वर्ष 2026 के विश्वविद्यालय टॉपर M.Lib. आशी यादव व B.Lib. टॉपर संतोष कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि डॉ. रंगनाथन के आदर्शों को अपनाकर पुस्तकालयों को सच्चा ज्ञान केन्द्र बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हलीमा खातून ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. योगेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। आयोजन में विभाग के शिक्षकगण, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायक बताया। समारोह के दौरान विभाग ने पुस्तकालय सेवा और शोध के महत्त्व पर भी बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!