The Voice of Bareilly since 2010

विशाल कांवड़ शिविर व भंडारे का शुभारंभ, मेयर और डीएम ने कांवरियों को कराया प्रसाद ग्रहण

bareillylive@bareillynews:विशाल कांवड़ शिविर व भंडारे का शुभारंभ, मेयर और डीएम ने कांवरियों को कराया प्रसाद ग्रहण

बरेली। सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर बदायूं-बरेली रोड स्थित भमोरा बाईपास, आंवला में विशाल कांवड़ शिविर एवं भंडारे का शुभारंभ रविवार को जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिसमें महापौर और जिलाधिकारी ने स्वयं कांवरियों को प्रसाद ग्रहण कराया।

कार्यक्रम में महापौर डॉ. उमेश गौतम, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, नवाबगंज विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष (आंवला) आदेश प्रताप सिंह तथा जिलाधिकारी अविनाश सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं मंदिर के पुजारी उपस्थित रहे।

शुभारंभ के बाद जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिविर में विश्राम गृह, पूजा स्थल, कांवड़ स्टैंड, विशाल भंडारा, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा समय-समय पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाए, ताकि किसी भी श्रद्धालु को यात्रा के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!