The Voice of Bareilly since 2010

17 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह, उमड़ा जनसैलाब, शहनाइयों के बीच गूंजे मंगलगीत

Bareillylive : कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार व उनकी पत्नी सुधा सेन गंगवार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया और विवाह परिचयिका का विमोचन किया गया। समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गंगवार, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, रत्नेश गंगवार समेत अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने की जबकि संचालन कुर्मी क्षत्रिय सभा के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने किया।

समारोह में नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद

सामूहिक विवाह में शामिल 17 नवविवाहित जोड़ों को मंच पर बुलाकर अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। विवाह के बाद सभी को भोजन कराया गया और गृहस्थी हेतु उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, महामंत्री रामऔतार गंगवार, मूलचंद्र गंगवार, आलोक गंगवार, एड. मनोज बाबू गंगवार और मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सामूहिक विवाह जैसी पहल से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता की मिसाल बताया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में मजबूत कदम हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे प्रयास लगातार करने चाहिए।

पदाधिकारियों ने बताया समाज सशक्तिकरण का माध्यम

कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाना और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह से सामाजिक बंधन मजबूत होते हैं और आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है। वहीं उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम और बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

ये कार्यकारिणी सदस्य रहे मौजूद

अरविन्द पटेल, विद्याराम गंगवार, ओमकार गंगवार, एड. मुनेन्द्र सिंह गंगवार, डा. उग्र सेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, अमित गंगवार, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेज पाल गंगवार, भानू प्रताप गंगवार, मनोहर लाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह, भद्र पाल गंगवार और महेश चन्द पटेल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!