@bareillylive : शहीदों की नगरी शाहजहाँपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बरेली जनपद के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने मेरठ से आ रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा और प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव गोयल का जोरदार स्वागत किया। बरेली जिला अध्यक्ष अनिकेत शर्मा लल्ला भैया तथा जिला पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं, तिरंगा कैप व चादर पहनाकर तथा बुके भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला प्रधान महासचिव कृष्ण प्रजापति, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र शर्मा, जिला महामंत्री मानव राजपूत, प्रदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाल, जिला मंत्री गौरव सिंह, जिला उपाध्यक्ष जलील अहमद, मियां रामपुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आत्मीयता, सम्मान और संगठन की एकजुटता का भाव प्रकट किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा का शाहजहाँपुर आगमन पार्टी के लिए उत्साह और उत्साहवर्धन का अवसर है। बरेली जिला इकाई ने इस मौके पर पार्टी के प्रति समर्पण, आपसी भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया। पवन कुमार वर्मा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि राजीव गोयल पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव हैं।
स्वागत समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं के प्रति सक्रिय रहने के लिए सभी पदाधिकारी निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस भव्य स्वागत को बरेली जिला इकाई की सक्रियता और लोजपा (रामविलास) के बढ़ते संगठनात्मक प्रभाव के रूप में देखा गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वासन दिया कि वे पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाते हुए जनता के बीच संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।


Leave a Reply