bareillylive@bareillynews:विश्व जागृति मिशन में श्रद्धा-भक्ति से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, सुधांशु महाराज का संदेश सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
बरेली। विश्व जागृति मिशन, बरेली मंडल की ओर से गुरु पूर्णिमा पर्व श्री भारत माता मंदिर, राजेंद्र नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपने सद्गुरु के प्रति श्रद्धा अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना एवं भजन-कीर्तन से हुआ। मिशन के प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही मनुष्य के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गुरु के बताए मार्ग पर चलकर प्रेम, सेवा और सदाचार को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
मिशन के महामंत्री पवन अरोड़ा ने दिल्ली आश्रम से पूज्य सुधांशु महाराज का गुरु पूर्णिमा संदेश उपस्थित श्रद्धालुओं को सुनाया। संदेश में गुरुदेव ने सभी भक्तों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए प्रेम, सेवा, सदाचार और आध्यात्मिक साधना को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर महिला प्रधान ममता गर्ग, विजय अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, किरण सिंह, किरण सक्सेना, वंदना अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, सविता अरोड़ा और रेणु वार्ष्णेय ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय गर्ग, संदीप मेहरा, महेंद्र गंगवार, नरेंद्र खुराना, संजीव अग्रवाल, नीरज माथुर, शिवम सिंह, नूतन मिश्रा, राकेश गुप्ता, कृष्ण अरोड़ा, गीता जोशी, रेणु मिश्रा, मंजू गोयल, इंदु गोयल, राजकुमार चोपड़ा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और गुरु के प्रति अपनी अटूट आस्था एवं श्रद्धा व्यक्त की।






Leave a Reply