विधायक श्याम बिहारी ने मौजूद रहकर गांव में लगवाया हैल्थ कैम्प, कराया दवा वितरण

Bareilly newsबरेली। कुआंटांडा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के अर्न्तगत ग्राम अमरीती में फरीदपुर विधायक डा0 श्याम बिहारी की देखरेख में स्वास्थ कैम्प लगाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सचिन शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ ने लोगां के स्वास्थ का परीक्षण किया। इस अवसर पर दवाईयों का भी वितरण किया गया। बता दें कि शासन की ओर से बुखार पीडित गांव के मरीजों को उनके ही गावं में कैम्प लगाकर दवा बांटने का आदेश है।

गांव में लगभग 200 मरीजों के स्वास्थ का परीक्षण किया गया। कैम्प में फरीदपुर विधायक डा. श्याम बिहारी ने लोगों से गांव मे साफ सफाई रखने, गन्दे पानी को इकठठा न होने के निर्देश दिये। गांव ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारी का मुख्य कारण जगह-जगह गन्दे पानी का जमा होना व कूडे़ का ढेर होते हैं। गांव में सफाई कराने का जिम्मा ग्राम प्रधान का होता है।

error: Content is protected !!