The Voice of Bareilly since 2010

नाथ नगरी बरेली धाम में 160 सनातन सेवकों का सम्मान, हिन्दू समाज कल्याण ट्रस्ट ने मनाई 20वीं वर्षगांठ

नाथ नगरी बरेली धाम में 160 सनातन सेवकों का सम्मान

दो दशक से सनातन परंपराओं के संवर्धन में जुटा ट्रस्ट, संस्थापक अध्यक्ष शिव कुमार बरतरिया ने गिनाईं प्रमुख उपलब्धियां

bareillylive@bareillynews:बरेली। नाथ नगरी बरेली धाम में हिन्दू समाज कल्याण ट्रस्ट की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सनातन परंपराओं और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में योगदान देने वाले 160 सनातन सेवकों को सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शिव कुमार बरतरिया ने कहा कि ट्रस्ट पिछले दो दशकों से सनातन परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने के बाद उनके द्वारा शुरू किए गए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने के उद्देश्य से कुछ साथियों के सहयोग से ट्रस्ट की स्थापना की गई थी।

उन्होंने ट्रस्ट की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सनातनी नववर्ष पर पूरे शहर को भगवा ध्वजों से सजाना, श्रीराम एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाना, सावन में पारंपरिक जलाभिषेक परिक्रमा आयोजित करना तथा 31 दिसंबर को संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

समारोह में विशेष अतिथि के रूप में विशेष कुमार (इनर स्माइल के डायरेक्टर), कौशल सारस्वत, वेद प्रकाश सक्सेना, महेशपुर अटरिया से सर्वेश यादव एवं उनके ग्रामीण साथी, महानगर विहिप अध्यक्ष आशु अग्रवाल, सुनील मौर्य, प्रेमशंकर भोजवाल, नीरज खुराना, श्याम जी, सतीश जी, अनुराग सक्सेना, रंजीत पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष विजय ‘बब्बल’ सक्सेना एवं संयोजक सचिन सक्सेना ने किया। आयोजन में सचिव जितेंद्र कश्यप, महासचिव अश्वनी कमठान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज सक्सेना, आशीष प्रधान और राज बब्बल सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

कार्यक्रम का समापन सुरुचि भोज के साथ हुआ। अंत में संस्थापक अध्यक्ष शिव कुमार बरतरिया ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!