पीएम के सहकारिता महासम्मेलन से जुड़ी इफको की आंवला इकाई

पीएम के सहकारिता महासम्मेलन से जुड़ी इफको की आंवला इकाई,इफको , बरेली,

बरेली। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ द्वारा आयोजित 17वें सहकारी महासम्मेलन में आंवला इकाई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक राकेश पुरी, एससी गुप्ता, वेंकट एस के सहित इफको के वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्चुअली कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इफको आंवला संयंत्र के तकनीकी भवन स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भवन में सहकारिता महासम्मेलन का सीधा प्रसारण देखा।

किसानों के उत्थान के लिए की गई क्रांतिकारी पहल

इकाई प्रमुख वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक राकेश पुरी ने कहा कि दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ द्वारा आयोजित 17वें सहकारी महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को बड़ी संख्या में सहकारिता से जुड़े लोगों ने सुना। इस कार्यक्रम में (अमृत काल -जीवंत भारत हेतु सहकार से समृद्धि विषय) सहकारिता के जरिए में किसानों के उत्थान के लिए क्रांतिकारी पहल की गई है। दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 25 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि और विश्व के कई देशों के राजदूत शामिल हुए।

राकेश पुरी ने बताया कि राष्ट्रीय सहकारिता महासम्मेलन में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं इफको के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी, निदेशक इफको आर पीसिंह उपस्थिति थे। राष्ट्रीय सहकारिता महासम्मेलन में देश के पांच करोड़ से ज्यादा लोग वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए जुड़े। उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन को विस्तार से सुना। प्रधानमंत्री ने सहकारिता के जरिए किसानों को जोड़ने का आवाहन किया।

error: Content is protected !!