“अप्रैल फूल” पर सुधारी भूल : छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 1.10% तक कटौती का फैसला वापस

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दर कटौती का फैसला वापस ले लिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार कि  सुबह ट्वीट किया, “यह फैसला भूलवश जारी हो गया था। इस फैसले में 9 छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 1.10% तक की कटौती की गई थी।”

इस फैसले में पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, मंथली इनकम स्कीम, टाइम डिपॉजिट, लेकरिंग डिपॉजिट और बचत खाते में जमा धनराशि पर ब्याज दरें कम कर दी गईं थीं। अब इन बचत योजनाओं में लाभार्थियों को पहले की तरह ब्याज मिलता रहेगा।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि स्मॉल सेविंग स्कीमों पर लागू दरें उसी स्तर पर बरकरार रहेंगी जो वित्त वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही पर थीं। दरें घटाने के पहले के आदेश को जल्द ही वापस ले लिया जाएगा।

https://twitter.com/nsitharaman/status/1377446641356087297


error: Content is protected !!