The Voice of Bareilly since 2010

कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास सामाजिक एकता का संदेश के साथ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास सामाजिक एकता

Bareillylive : चित्रगुप्त चौक के कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास कलम दवात प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ध्वजारोहण रहा, जिसे वरिष्ठ भाजपा नेता एड. अनिल कुमार सक्सेना ने संपन्न कराया। इस अवसर पर सीए राजेन विद्यार्थी, शिव कुमार बरतरिया, संजीव सक्सेना और आशीष जौहरी समेत अनेक गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक और हिंदू सेना के अध्यक्ष व कायस्थ महासभा ट्रस्ट के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंशु दीपक सक्सेना आरव ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को भारत के उन महान शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानी का स्मरण कराता राष्ट्रीय पर्व बताते हुए अमर शहीदों को नमन किया और भारतीय सैनिकों को वंदन करते हुए सभी देशवासियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और आयोजकों का धन्यवाद भी व्यक्त किया।

संगठन की महिला अध्यक्ष गौरी सक्सेना ने कहा कि सामान्यतः यह उत्सव इसी स्थान पर बड़े स्तर पर मनाया जाता है, परन्तु इस वर्ष हरियाली तीज के पर्व के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सम्मान समारोह को नहीं रखा गया। केवल ध्वजारोहण व माननीय जनों के राष्ट्र के प्रति संबोधनों के बाद कार्यक्रम समापन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय व धार्मिक पर्व का अनोखा संगम है, जिसके लिए सभी को शुभकामनाएँ।

कार्यक्रम में अनुज सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, वेदप्रकाश कातिब, अश्विनी कमठान, अमित सक्सेना बिंदु, रवि सक्सेना, राकेश सक्सेना सहित पार्षद शालिनी जौहरी, अनेक समाजसेवी व महिला मोर्चा की सदस्यगण उपस्थित रहीं। कार्यक्रम शांति व सद्भाव के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!