इनरव्हील क्लब ने किया आशा स्कूल की शिक्षिकाओं का सम्मान

बरेली, इनरव्हील क्लब, आशा स्कूल, शिक्षक दिवस, teachers day celebration,

बरेली। इनरव्हील क्लब बरेली सेण्ट्रल ने विशिष्ट बच्चों को शिक्षित करने में लगी आशा स्कूल की शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया।

क्लब की अध्यक्ष गुंजीत कौर आहूजा ने कहा कि शिक्षा ही किसी भी सफलता की कुंजी है। शिक्षक के जीवन चरित्र का प्रभाव बच्चों के व्यक्तित्व पर स्पष्ट दिखायी देता है। ऐसे में विशिष्ट बच्चों की शिक्षा में रत शिक्षिकाएं निःसंदेह बधाई और सम्मान के योग्य हैं।
इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक, उनके परिजनों के साथ ही क्लब की सदस्याएं मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!