बरेली : भमोरा में मकान के लिण्टर का मलवा गिरने से मासूम की मौत

बरेली, भमोरा

BareillyLive, भमोरा। भमोरा क्षेत्र के गांव में मकान की छत के लिण्टर का मलबा गिरने से एक मासूम की मौत हो गयी। वह परिवार के साथ छत पर सो रहा था, लेकिन देर रात नीचे आकर कमरे में लेट गया था। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

घटना भमोरा क्षेत्र के ग्राम खुली तारपुर की है। यहां कालीचरन उर्फ कल्लू अपने अपने बच्चों और पत्नी के साथ छत पर सो रहे थे। सबसे छोटा 5 साल का पुत्र दुर्वेश ठण्ड लगने के कारण रात दो बजे नीचे आकर कमरे में सो गया। थोड़ी देर बाद लिण्टर का मलवा मासूम दुर्वेश के उपर गिर गया। इससे दुर्वेश की मौके पर ही मौत हो गयी।
मासूम की मौत से घर मे कोहराम मच गया। परिवार को सांत्वना देने ब्लाक प्रमुख वेदप्रकाश यादव के साथ देशराज एवं अन्य लोग पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।

error: Content is protected !!