Bareillylive : जे पी एम कॉलेज के बीएलएड एवं रसायन विज्ञान विभाग का 50 छात्र छात्राओं का एक दल शैक्षिक भ्रमण के लिए रामनगर, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भेजा गया। इस दल का शुभारंभ संस्थान के एमडी आर्किटेक्ट वैभव पटेल एवं संस्थान के निदेशक डॉ मनोज कांडपाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। निदेशक डॉ मनोज कांडपाल ने कहा शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को वास्तविकता का पता चलता है और उनकी रुचि विषय के प्रति और गंभीर होती है जो उनके भविष्य के लिए अति उपयोगी साबित होती है विद्यार्थियों को फील्ड वर्क से जोड़ने का उद्देश्य विद्यार्थी के अन्दर अपने विषय के प्रति जागरूकता का संचार करना होता है अध्यनरत छात्रों ने रामनगर जाकर वन्य जीव, वनस्पति, भौगोलिक स्थिति आदि की समस्त जानकारियां जुटाई इसके उपरांत यह दल माता गिरिजा देवी दर्शन के लिए पहुंचा और कोसी नदी, कोसी बहराइच, हनुमान धाम जाकर नई-नई जानकारियां इकट्ठी की और इन जानकारियों को महाविद्यालय में अध्ययन कर रहे अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा किया। इस दल के साथ भ्रमण संयोजक एवम डीएसडब्ल्यू अमरीश गंगवार, आशीष वर्मा, शकील अहमद, डॉ वंदना शर्मा, मिस अर्चना आदि शिक्षक मौजूद रहे। एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण दल महाविद्यालय लौट कर आने पर सभी स्टाफ, प्रबंधन आदि के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।
जे पी एम कॉलेज के विद्यार्थियों ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का किया शैक्षिक भ्रमण








