Bareillylive : साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रख्यात गीतकार संजय पांडेय ‘गौहर’ को ‘कुमुद साहित्य शिरोमणि सम्मान’ से नवाज़ा गया। साहित्यकार ज्ञान स्वरूप ‘कुमुद’ स्मृति-सम्मान समिति के तत्वावधान में स्टेडियम रोड स्थित लोक खुशहाली सभागार में कुमुद जी की जयंती पर कवि-सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. (डॉ.) तुलिका सक्सेना रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि नवगीतकार रमेश गौतम और भारतेंद्र सिंह थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की और संचालन डॉ. मुकेश ‘मीत’ ने किया। समारोह का शुभारंभ माँ शारदे और कुमुद जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। वंदना मोहन चंद्र पांडेय ने प्रस्तुत की और स्वागत गीत उमेश चंद्र गुप्ता ने गाया। इस अवसर पर पीलीभीत से आए गीतकार संजय पांडेय ‘गौहर’ को कुमुद साहित्य शिरोमणि सम्मान दिया गया, जबकि प्रो. (डॉ.) तुलिका सक्सेना को कुमुद स्मृति-सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह संस्था-संरक्षक डॉ. महेश मधुकर, अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता और संस्थापक/सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने प्रदान किए।
कार्यक्रम में कवियों एवं समाजसेवियों ने कुमुद जी से जुड़े अपने संस्मरण सुनाकर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। कवि-सम्मेलन में नगर और बाहर से आए कवियों ने अपने सरस काव्यपाठ से देर शाम तक समां बांधे रखा। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता, संरक्षक डॉ. महेश मधुकर, सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, भारतेंद्र सिंह, दीपक मुखर्जी ‘दीप’, इंद्रदेव त्रिवेदी, शंकर स्वरूप सक्सेना, डी. प्रसाद उर्फ पप्पू वर्मा, कुलदीप वर्मा, अशोक उप्रेती, नीलिमा रावत, डॉ. मिथिलेश राकेश, उमेश चंद्र गुप्ता, भूपेंद्र नाथ वर्मा, गणेश पथिक, डॉ. दीपंकर गुप्त, राम कुमार कोली, अभय सक्सेना, दीपांशी सक्सेना, प्रीती सक्सेना, पूनम सक्सेना, इशिका सिंघानिया, डॉ. रजनीश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, कमलकांत तिवारी, उमेश अद्भुत और अभिषेक अग्निहोत्री आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






Leave a Reply