The Voice of Bareilly since 2010

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” द्विवर्षीय संकल्प अभियान का शुभारंभ

bareillylive@बरेलीन्यूज: बदायू। मेरा युवा भारत बदायूं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” द्विवर्षीय संकल्प अभियान का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के सभागार में उल्लास पूर्ण वातावरण में हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व नगर विकास राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने सरस्वती प्रतिमा एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष


कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” के राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा गया। प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि श्री महेश चन्द्र गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का आग्रह किया साथ ही उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में माय भारत, एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों, छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की ।
मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई तथा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि जेन जेड को संभल के रहना होगा, क्योंकि उनकी शक्ति का दुरुपयोग करने वाली शक्तियां आजादी के नाम पर उन्हें नशे का गुलाम बना सकती हैं। डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि सबसे बड़ी गुलामी नशे की गुलामी होती है जिससे मुक्त होना बहुत ही मुश्किल होता है। नशा गरीबी, पारिवारिक और सामाजिक विघटन, कलह, पागलपन, शारीरिक कमजोरी, बीमारी के साथ अंत में मौत देता है।


जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए आभार ज्ञापित किया। माय भारत के रविंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सफाई कर एक अगस्त से प्रारंभ होने वाले स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ भी किया। स्वच्छता पखवाड़ा के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।


इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार, रितेश कुमार वर्मा लीड बैंक ऑफिसर,डॉ गौरव कुमार सिंह, राहुल यादव ,माणिक्य मौर्य, निखिल सिंह चौहान, कुणाल शर्मा, शगुन शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया। महिमा भारती, वर्षा, वंदना, अंजलि, डबली पटेल,अवनेश, ललिक राम, रिंकू शाक्य, शिव शंकर शर्मा, पूर्णिमा तोमर, नीरज यादव, मंतशा बी आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!