Lockdown : टूरिस्ट वीजा पर शाहजहांपुर आए थाईलैंड के तब्लीगियों समेत 12 को भेजा जेल

थाईलैंड के तब्लीगियों समेत 12 को भेजा जेल, Shahjahanpur, tabligi jamati, तब्लीगी जमाती,

शाहजहांपुर। टूरिस्ट वीजा पर आकर धर्म प्रचार करने वाले कोरोना पॉजिटिव मिले थाइलैंड के तब्लीगी जमाती, उसके आठ साथियों और तमिलनाडु के दो तब्लीगी जमातियों को गुरुवार शाम अस्थायी जेल में बंद कर दिया गया। ये सब जिस मस्जिद में रुके थे, उसके केयरटेकर को भी जेल में बंद किया गया है।

दो अप्रैल को शाहजहांपुर के मुहल्ला खलील शर्की स्थित मरकज में रुके थाईलैंड के नौ, तमिलनाडु के दो जमातियों और केयरटेकर को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया था। कोरोना पीड़ित का बरेली में इलाज हुआ था।

गुरुवार को 28 दिन की अवधि पूरी होने पर सभी को अजीजगंज स्थित नगर निगम के पुराने रैन बसेरे में बनी अस्थायी जेल में भेज दिया गया। सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!