May 19, 2024

The Voice of Bareilly

#LoksabhaElection2024: बदायूं में उत्तराखंड के सीएम का रोड शो, प्रत्याशी दुर्विजय के लिए मांगे वोट

#बदायूँ, #Budaunnews, @BareillyLive, सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, लोकसभा चुनाव, #LoksabhaElection2024, उत्तराखंड के सीएम,

बिरुआबाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करके प्रारंभ किया रोड-शो

बदायूँ @BareillyLive. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन आज रविवार दोपहर को उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहर में भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में रोड शो किया। शहर के रोड शो वाले रास्ते भाजपा के झंडों से सजे हुए थे। रोड शो पर जगह-जगह फूलों की वर्षा कर भाजपा प्रत्याशी और सीएम पुष्कर धामी का स्वागत किया गया।

रोड शो से पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव आदि भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बिरुआबाड़ी मन्दिर पहुँचे। वहाँ पूजा-अर्चना, जलाभिषेक के बाद खुली गाड़ी में भाजपा प्रत्याशी के साथ सवार होकर शहर में रोड शो को निकले।

इसके बाद रोड शो बढ़ता हुआ पथिक चौक मढ़ई चौक, हलवाई चौक, सुभाष चौक, रजी चौक, कश्मीरी चौक, इंद्रा चौक, भामाशाह चौक होते हुए बदायूँ क्लब पहुँच कर समाप्त हुआ।

#बदायूँ, #Budaunnews, @BareillyLive, सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, लोकसभा चुनाव, #LoksabhaElection2024, उत्तराखंड के सीएम,

रोड शो में उत्तराखंड के सीएम धामी औऱ भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। दोनों ने सभी का अभिवादन किया। रोड शो का पूरा रास्ता भाजपा के झंडों से सजा हुआ था। काफिल में डीजे पर भाजपा के समर्थन वाले गीत गूंज रहे है। कार्यकर्ता हाथों में धामी औऱ दुर्विजय के फोटो लगी तख्तियां लिए हुए साथ चल रहे थे।
सबसे पहले पथिक चौक पर आर मन एंड टीएम स्टील फैक्ट्री के निदेशक व पंजाबी समाज सेवा समिति के सदस्य देवेंद्र उर्फ मोनू मिनोचा के नेतृत्व में समिति की ओर से रोड शो का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पंजाबी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक नारंग, राजेंद्र अनेजा, अनिल जटवानी, राकेश सेठी, उमेश अरोड़ा, राजेश धिंगडा़, सुरेनदर नानक, ओम कोचर सुनील धिंगड़ा, बिन्नी नारंग, तनुज आहुजा, गौरव ग्रोवर अमित गांधी, विशाल दीवान, देवेंद्र ढींगरा सहित पंजाबी समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसी क्रम में धींगड़ा भवन के बाहर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने भी स्टाल लगाया गया। यहाँ विजय मेहंदीरत्ता, विवेक खुराना, सचिन आदि मौजूद रहे। यहां सीएम धामी औऱ भाजपा प्रत्याशी का फूलमाला औऱ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

चुनाव के बाद बदायूँ से गायब हो जाएंगे चाचा शिवपाल औऱ उनके बेटे

बदायूं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर बदायूँ पहुँचे। उन्होंने सबसे पहले सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर प्रेस कांफ्रेंस की। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की परम्परागत अमेठी सीट छोड़ कर राहुल गांधी एक तरह से चुनाव मैदान से भाग गए है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं औऱ सीटे भी चार सौ पार का वायदा पूरा यही जनता करेगी। जनता अपना मन बना चुकी है कि इंडी गठबंधन औऱ यूपी में सपा, कांग्रेस व बसपा का सफाया करना है। उन्होंने कहा बदायूँ की जनता का जोश देख कर मतदान से पहले ही साफ हो गया है कि भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य लाखो मतों से चुनाव जीत रहे हैं। चाचा शिवपाल औऱ उनके बेटे आदित्य चुनाव के बाद बदायूँ से गायब हो जाएंगे, ढूंढे से नहीं मिलेंगे।