Breaking News : बरेली में दिन दहाड़े दो लाख की लूट, पब्लिक ने पकड़े लुटेरे

Breaking News, बरेली, दिन दहाड़े दो लाख की लूट, पब्लिक ने पकड़े लुटेरे, @BareillyLive,

BareillyLive. बरेली में सोमवार को दिन दहाड़े दो लुटेरों ने दो लाख रुपये की लूट कर ली। रुपये लूटकर भागते लुटेरों के पीछे आसपास के लोग दौड़े तो दोनों लुटेर पास के खाली प्लॉट में कूदकर भागने लगे। लेकिन लोगों की सक्रियता ने अंततः लुटेरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार घटना हार्टमैन पुल के पास की है। किला क्षेत्र में रहने वाले  राकेश कुमार अग्रवाल का अग्रवाल इंटरप्राइजेज के नाम से झाड़ू का कारोबार श्यामगंज में है। आज सुबह करीब दस बजे उन्होंने अपने मुनीम लीला सिंह यादव को दो लाख रुपये बैंक में जमा करने भेजा। हार्टमैन पुल के पास के पास ही घात लगाये लुटेरों ने मुनीम के निकलते ही उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भागने लगे।

मुनीम ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। इससे घबराये लुटेरे पुल के किनारे खाली पड़े प्लॉट में कूदकर बड़ी-बड़ी झाड़ियों में छिप गये। इस पर देखते ही देखते आसपास के लोगों और राहगीरों ने प्लॉट को चारों ओर से घेर लिया। इसी बीच पुलिस को सूचना कर दी गयी। जब तक पुलिस पहुंची लोगों ने लुटेरों को पकड़ लिया था। पुलिस के पहुंचने पर उसे सौंप दिया। आरोपी अशरफ खां छावनी निवासी अतुल और योगेश बताये जा रहे हैं।

error: Content is protected !!