bareillylive@बरेलीन्यूज:रामवाटिका कॉलोनी में घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा
2.54 लाख रुपये नकद बरामद, घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल
बरेली। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आंवला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 54 हजार रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 9/10 अगस्त की रात थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रामवाटिका कॉलोनी में आटा चक्की के पीछे स्थित एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। मकान के अंदर 13 लोग जुआ खेलते मिले, जिन्हें पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ करू, किशोर, अनीत कुमार सिंह उर्फ लालू, शिवम पाठक, मुखबीर, शारिक अली, मोहम्मद आसिफ, सुरजीत, तहजीबुल इस्लाम, मनोज, हाशिम, विवेक कुमार और उमर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी बदायूं जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद आसिफ, सुरजीत, तहजीबुल इस्लाम और मनोज का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नितिन शर्मा, उपनिरीक्षक राजेश रावत, हेड कांस्टेबल जफरउद्दीन, हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार और रिजर्व कांस्टेबल उज्जवल शामिल रहे।






Leave a Reply