May 16, 2024

The Voice of Bareilly

मानव सेवा क्लब ने वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन कर कन्याओं को दिये वैवाहिक उपहार

Bareillylive : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों का अभिनन्दन प्रेस क्लब में रविवार को हुआ। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन करके उदघाटन मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव बदांयूँ के विपिन जौहरी, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, अखिलेश सक्सेना, मुकेश सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना ने किया। मीरा मोहन, प्रीति सक्सेना, अरुणिमा सिन्हा ने चित्रगुप्त वंदना की। आख्या आशीष जौहरी ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि विपिन जौहरी, विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने वरिष्ठ नागरिक जगदीश चन्द्र सक्सेना, अजय खरे, ब्रजमोहन सक्सेना, शिवकुमार वरतरिया, मधुलता वरतरिया, अविनाश सक्सेना, संतोष कुमार सक्सेना, वी. पी. सक्सेना को हार, शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुकेश सक्सेना ने मनोनयन-पत्र वितरित किये जिसमें मीरा मोहन को महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संरक्षक अखिलेश सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश सक्सेना, उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना और सुधीर मोहन को मनोनीत किया गया। अशोक सक्सेना, दीपक सहाय, विजय बब्बल, हिमांशु सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना, सुनील कुमार सक्सेना, संजीव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। संरक्षक अखिलेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

इसके अलावा मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सेवा सहायता अभियान के अंतर्गत कन्याओं को उनके विवाह के लिए वह सब वैवाहिक उपहार दिए गए जो उनको गृहस्थी चलाने में सहयोग करेंगे। क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने सामान देते हुए कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसको सभी को करते रहना चाहिए इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। कार्यक्रम जनकपुरी में नरेश मलिक के निवास पर हुआ। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सी.ए. राजेन विद्यार्थी, डॉ. सुरेश रस्तोगी, ए. एस. अग्रवाल, सीएस अंकित अग्रवाल, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, शालिनी विद्यार्थी, शचीन्द्र सक्सेना, नरेश मलिक, अभय भटनागर, प्रीती सक्सेना, मंजू लता सक्सेना, कविता, मनीष गोयल आदि उपस्थित रहे।