bareillylive@bareillynews:बरेली। कालीबाड़ी स्थित श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल में तीज पर्व के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ एवं मां गौरी के पूजन के साथ हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के 48 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का निर्णय उपस्थित अभिभावकों द्वारा किया गया। ग्रुप-ए में माही ने प्रथम, आराध्या ने द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, ग्रुप-बी में देवांशी ने प्रथम, देवांशी ने द्वितीय और राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या मंजू खत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या मंजू खत्री ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।






Leave a Reply