The Voice of Bareilly since 2010

‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

bareillylive-संकल्प अभियान के अन्तर्गत विद्यालय

बरेली@bareillylive :बरेली। संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय जसोली में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल मौजूद रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र विजय कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की थीम और उसके उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एआरपी नगर क्षेत्र मदन मोहन उपाध्याय ने किया।

मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को विकसित भारत की परिकल्पना और उसमें युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान उनके सहयोगी अमरीश कठेरिया, प्रवेश वर्मा और सभासद सागर मौर्य मौजूद रहे।

विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नीरजा सक्सेना ने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुलेखा अवस्थी, अदीव फात्मा, प्रियंका सक्सेना, संजीव कुमार, प्रत्यूश उपाध्याय और संदीप वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कम्पोजिट विद्यालय खड़ौआ द्वितीय में भी हुआ आयोजन

इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय खड़ौआ द्वितीय में भी संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना मौजूद रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र, बरेली एवं विद्यालय के शिक्षकों ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सफल रहे पांच छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में सर्वेश गंगवार, अंकुश अग्रवाल, अनिल कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!